मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

संविधान सभा का गठन और भारतीय संविधान का निर्माण | सम्पूर्ण इतिहास, तथ्य व महत्वपूर्ण प्रश्न


भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है। इसके निर्माण के पीछे एक लंबी ऐतिहासिक प्रक्रिया, अनेक विचारधाराएँ और संविधान सभा के सदस्यों का अथक परिश्रम रहा है। संविधान सभा की मांग से लेकर संविधान के लागू होने तक की यात्रा भारत के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है।

इस लेख में हम संविधान सभा के गठन, संविधान निर्माण की प्रक्रिया, प्रमुख समितियाँ, अन्य कार्य तथा परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रश्नों को सरल और व्यवस्थित रूप में समझेंगे।

 

संविधान सभा की मांग :- 

1895 में बाल गंगाधर तिलक 

1924 में मोतीलाल नेहरू

1934 में M N रॉय (संविधान सभा का प्रस्ताव रखा)

1938 में जवाहरलाल नेहरू (वयस्क मताधिकार आधार)

 24 मार्च 1946 में कैबिनेट मिशन भारत आया 

6 दिसंबर 1946 में संविधान सभा का गठन 

9 दिसंबर 1946 पहली बैठक

:- संविधान सभा और संविधान का  निर्माण:-

:- 1895 में बाल गंगाधर तिलक जी द्वारा प्रथम बार संविधान सभा की मांग रखी गई।

:- 1934 में M N रॉय (संविधान सभा का प्रस्ताव रखा)

:- 1938 में जवाहरलाल नेहरू (वयस्क मताधिकार आधार)

:- 24 मार्च 1946 में कैबिनेट मिशन भारत आया।

:- भारतीय संविधान सभा के लिए चुनाव जुलाई, 1946 में हुए थे. कैबिनेट मिशन योजना, 1946 के तहत इन चुनावों का आयोजन किया गया था। संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव, प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व की एकल संक्रमणीय मत पद्धति से किया गया था।

:- 6 दिसंबर 1946 में संविधान सभा का गठन।

:- 9 दिसंबर 1946 पहली बैठक

:- सभा के कुल सदस्यों की संख्या 389 थी, जो कि देश की कुल जनसंख्या के आधार पर थी (10 लाख लोगों पर 1 सीट)

:- इसमें 292 सीट ब्रिटिश प्रांतों से 93 देसी रियासतों से और 4 कमिश्नरी क्षेत्रों (दिल्ली, अजमेर - मेवाड़, कुर्ग, ब्रिटिश बलूचिस्तान) से

:- संविधान सभा में महिलाओं की संख्या 15 थी।

:- संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष रुप से किया गया।

:- संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर 1946 को शुरू हुई। इस बैठक में कुल 211 लोगों ने भाग लिया। इस सभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य सच्चिदानंद सिन्हा को पहला अस्थायी अध्यक्ष चुना गया। 

:- इस सभा में दो उपाध्यक्ष भी थे:-  हरेंद्र कुमार मुखर्जी और वीटी कृष्णमाचारी। 

:- 11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की दूसरी बैठक में डा. राजेंद्र प्रसाद जी को सभा का स्थाई अध्यक्ष बना दिया गया। 

:- 13 दिसंबर 1946 को जवाहर लाल नेहरू ने सभा में उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें संविधान का ढांचा था। 22 दिसंबर 1946 को सर्व सम्मति से संविधान सभा ने इसे स्वीकार किया और इसी से हमारी प्रस्तावना बनी।

:- 3 जून 1947 को माउंटबेटन योजना भारत बंटवारे के लिए आई। तथा भारत 15 अगस्त 1947 को एक अलग और आजाद देश बन गया। और आजादी के बाद  संविधान सभा संप्रभु बन गई। यह सभा संविधान भी बनाती और देश के लिए कानून भी। 

:- जब संविधान सभा संविधान बनाती तो अध्यक्षता डा. राजेंद्र प्रसाद करते और जब सभा कानून बनाती (विधायिका) तो अध्यक्षता G. V. मावलंकर करते। 

:- इस प्रकार 2 साल 11 माह और 18 दिन में 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ। तथा इस संविधान पर 284 लोगों ने हस्ताक्षर किए। 

:- संविधान को बनने में कुल 11 बैठकें हुई। तथा 12 वी बैठक 24 जनवरी 1950 को हुई, हालांकि इसमें संविधान निर्माण का कार्य नहीं हुआ था लेकिन देश के प्रथम राष्ट्रपति (डा राजेंद्र प्रसाद), चुने गए, और राष्ट्र गीत तथा राष्ट्रीय गान अपनाया गया। 

:- 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू कर दिया गया। 

:-  संविधान बनाने के लिए 60 दाख रुपए का खर्चा हुआ। 

:- संविधान पर कुल 7,635 संशोधन प्रस्ताव आए, जिनमें से 2,473 अपनाए गए.

:- हमारे संविधान के निर्माता/जनक/पिता डा. भीम राव अम्बेडकर हैं। लेकिन संविधान का सुलेखन कार्य (writting) प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने किया और संविधान के हर पन्ने पर इनका नाम है। 

:- संविधान की मूल कृति अंग्रेजी भाषा में लिखी गई गई है।

:- संविधान के पन्नों को सजाने का काम नंद लाल बोस, राम मनोहर सिन्हा और उनकी 22 सदस्यीय टीम ने किया था। 

:- संविधान सभा में हिंदी को राज भाषा बनाने का प्रस्ताव गोपालस्वामी आयंगर ने रखा।

संविधान सभा के अन्य कार्य :-

1. मई 1949 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सदस्यता 

2. 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज अपनाया

3. 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रीय गीत अपनाया

4. 24 जनवरी 1950 को राष्ट्रपति का चुनाव (डा राजेंद्र प्रसाद)

 

भारतीय संविधान से सम्बन्धित प्रमुख समितियां 

प्रमुख समितियों के नाम             अध्यक्ष

नियम और प्रक्रिया समिति        डॉ राजेंद्र प्रसाद
संचालन समिति 

संघ शक्ति समिति                   पंडित जवाहरलाल नेहरू
संघ संविधान समिति
राज्य समिति                  

प्रांतीय संविधान समिति            सरदार वल्लभ भाई पटेल
सलाहकार समिति

मसौदा/प्रारूप/ड्राफ्टिंग समिति   डा. B R अंबेडकर

मौलिक अधिकार उप-समिति     जेबी कृपलानी

अल्पसंख्यक उप समिति            एच.सी. मुखर्जी


संविधान सभा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न:- 

Q.1 संविधान सभा के गठन की मांग सर्वप्रथम किसने की – बाल गंगाधर तिलक (1895)
Q.2 वयस्क मताधिकार के आधार पर संविधान सभा की मांग 1938 में किसने की – जवाहरलाल नेहरू
Q.3 भारत के लिए संविधान सभा की रचना का विचार सर्वप्रथम किस दल ने दिया – स्वराज पार्टी (1924)
Q.4 भारतीय संविधान सभा की स्थापना कब हुई – 9 दिसंबर 1946
Q.5 संविधान सभा का गठन किस योजना के अंतर्गत हुआ – कैबिनेट मिशन योजना (1946)
Q.6 संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई – 9 दिसंबर 1946
Q.7 संविधान सभा की पहली बैठक कहाँ हुई – संविधान सभा भवन (वर्तमान संसद भवन, नई दिल्ली)
Q.8 संविधान सभा के प्रथम (अस्थायी) अध्यक्ष कौन थे – डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा (9 दिसंबर 1946)
Q.9 संविधान सभा के प्रथम स्थायी अध्यक्ष कौन थे – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (11 दिसंबर 1946)
Q.10 संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे – बी. एन. राव (बेनेगल नरसिंह राव)
Q.11 संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या कितनी थी – 389 (292 प्रांत + 93 रियासत + 4 मुख्य आयुक्त क्षेत्र)
Q.12 विभाजन के बाद संविधान सभा में कितने सदस्य रह गए – 299
Q.13 संविधान सभा में कुल महिला सदस्यों की संख्या कितनी थी – 15
Q.14 संविधान सभा में प्रांतों से कितने सदस्य थे – 292
Q.15 देशी रियासतों से कितने सदस्य थे – 93
Q.16 मुख्य आयुक्त क्षेत्रों से कितने सदस्य थे – 4
Q.17 संविधान सभा के सदस्य किसके द्वारा चुने गए – प्रांतीय विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा
Q.18 संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया – जवाहरलाल नेहरू
Q.19 उद्देश्य प्रस्ताव कब प्रस्तुत किया गया – 13 दिसंबर 1946
Q.20 उद्देश्य प्रस्ताव कब पारित किया गया – 22 जनवरी 1947
Q.21 संविधान सभा को संविधान निर्माण में कितना समय लगा – 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
Q.22 भारतीय संविधान कब अपनाया गया – 26 नवंबर 1949
Q.23 भारतीय संविधान कब लागू हुआ – 26 जनवरी 1950
Q.24 मूल संविधान में कुल कितने भाग थे – 22 भाग
Q.25 मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद थे – 395 अनुच्छेद
Q.26 मूल संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ थीं – 8 अनुसूचियाँ
Q.27 संविधान सभा के कुल अधिवेशन (सत्र) कितने थे – 11
Q.28 संविधान सभा की कुल बैठकों में कितने दिन लगे – 165 दिन
Q.29 संविधान पर कितने सदस्यों ने हस्ताक्षर किए – 284
Q.30 संविधान सभा की अंतिम बैठक कब हुई – 24 जनवरी 1950
Q.31 संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को कब अंगीकार किया – 22 जुलाई 1947
Q.32 संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 को क्या किया – संविधान पर हस्ताक्षर एवं राष्ट्रगान को अपनाया
Q.33 संविधान निर्माण की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष कौन थे – डॉ. भीमराव अंबेडकर
Q.34 डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान सभा में किस प्रांत से निर्वाचित हुए – बंबई प्रेसीडेंसी
Q.35 संविधान सभा की सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन थे – सरदार वल्लभभाई पटेल
Q.36 संविधान सभा की अल्पसंख्यक समिति के अध्यक्ष कौन थे – सरदार वल्लभभाई पटेल
Q.37 संविधान सभा की नियम समिति के अध्यक्ष कौन थे – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Q.38 संविधान सभा की ध्वज समिति के अध्यक्ष कौन थे – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Q.39 संविधान सभा की भाषा समिति के अध्यक्ष कौन थे – गोविंद बल्लभ पंत
Q.40 संविधान सभा में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व किस प्रांत का था – संयुक्त प्रांत
Q.41 संविधान सभा के निर्माण पर कुल खर्च कितना हुआ – लगभग ₹64 लाख
Q.42 संविधान सभा का प्रारूप (Draft Constitution) कब प्रस्तुत किया गया – 4 नवंबर 1947
Q.43 संविधान सभा में कितने सदस्य स्वतंत्र भारत की पहली संसद के सदस्य बने – लगभग 210
Q.44 संविधान सभा के सचिवालय का कार्य किसने संभाला – हृदयनाथ कुंजरू एवं बाद में स्नेहवाला नायर
Q.45 संविधान सभा की संचालन समिति के अध्यक्ष कौन थे – डा. राजेंद्र प्रसाद 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस | Important National & International Days GK

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस सामान्य ज्ञान (GK) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिससे SSC, UPSC, UPPSC, Railway, Police, NDA, CDS जैसी ...