महाजनपद काल प्राचीन भारतीय इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें राजनीतिक संगठन, नगरों का विकास और शक्तिशाली राज्यों का उदय देखने को मिलता है। बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय तथा जैन ग्रंथ भगवती सूत्र में 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है। इस काल में मगध सबसे शक्तिशाली महाजनपद के रूप में उभरा, जिसने आगे चलकर मौर्य साम्राज्य की नींव रखी। इस लेख में हम 16 महाजनपदों, उनकी राजधानियों, तथा मगध के हर्यक, शिशुनाग और नंद वंश का परीक्षा-उपयोगी अध्ययन प्रस्तुत कर रहे हैं।
महाजनपद काल:-
:- बौद्ध ग्रंथ "अंगुत्तर निकाय" में 16 महाजनपदों का उल्लेख है। तथा जैन ग्रन्थ "भगवती सूत्र" में भी इनका उल्लेख मिलता है।
:- 16 महा जनपदों में से सबसे शक्तिशाली "मगध" था। इसकी राजधानी राजगृह थी।
:- दक्षिण भारत में स्थित एकमात्र महाजनपद :- अश्मक
:- भारत से बाहर महाजनपद :- कंबोज और गांधार
:- पांचाल की दो राजधानियां थीं :- उत्तरी पंचाल की अहिच्छत्र (बरेली) और दक्षिणी पंचाल की कांपिल्य (फर्रुखाबाद)
:- शूरसेन की राजधानी - मथुरा
:- कुरु की राजधानी - इंद्रप्रस्थ
:- गांधार की राजधानी - तक्षशिला
16 महाजनपदों और उनकी राजधानियों की सूची:-
महाजनपद राजधानी
1. मगध राजगृह (बाद में पाटलिपुत्र)
2. अंग चंपा
3. काशी वाराणसी
4. कोसल श्रावस्ती
5. अवंती उज्जैनी और माहिष्मति
6. वत्स कौशाम्बी
7. गांधार तक्षशिला
8. कंबोज हाटक
9. चेदि शक्तिमती (सुक्तिमती)
10. वज्जि वैशाली
11. मल्ल कुशीनारा और पावा
12. कुरु इंद्रप्रस्थ
13. पांचाल काम्पिल्य और अहिछत्र
14. मत्स्य विराटनगर
15. सूरसेन मथुरा
16. अश्मक पोतन (पैठण)
मगध के प्रमुख राजवंश
1. हर्यक वंश (लगभग 544–413 ईसा पूर्व)
बिंबिसार → अजातशत्रु → उदायिन → शिशुनाग
हर्यक वंश मगध का प्रथम शक्तिशाली राजवंश माना जाता है।
संस्थापक - बिंबिसार
राजधानी - गिरिव्रज (राजगृह)
यह नगर पाँच पहाड़ियों से घिरा हुआ था, इसलिए सुरक्षित था।
प्रमुख शासक
1. बिंबिसार (544–492 ई.पू.)
हर्यक वंश का संस्थापक
वैवाहिक संबंधों द्वारा राज्य विस्तार किया
कोशल की राजकुमारी से विवाह
गौतम बुद्ध और महावीर स्वामी का समकालीन
अंततः पुत्र अजातशत्रु द्वारा कारागार में मृत्यु
2. अजातशत्रु (492–460 ई.पू.)
बिंबिसार का पुत्र था।
हर्यक वंश का सबसे शक्तिशाली शासक
उपनाम – कुणिक (Kunika)
वज्जि संघ (लिच्छवि) को पराजित किया
युद्ध में नई तकनीकों का प्रयोग (महाशिलाकंटक, रथमूसल)
प्रथम बौद्ध संगीति राजगृह में इसी के समय हुई
3. उदायिन (उदयन)
अजातशत्रु का उत्तराधिकारी
पाटलिपुत्र (कुसुमपुर) की स्थापना गंगा–सोन नदी के संगम पर। पाटलिपुत्र को राजधानी बनाया।
बौद्ध धर्म के संरक्षण की शुरुआत हर्यक वंश से ही हुई।
2. शिशुनाग वंश (लगभग 413–345 ई.पू.)
संस्थापक - शिशुनाग
अवन्ती महाजनपद को मगध में मिलाया
राजधानी – प्रारंभिक राजगृह
बाद में – पाटलिपुत्र
कालाशोक (काकवर्ण) – अंतिम प्रमुख शासक
द्वितीय बौद्ध संगीति कालाशोक के समय वैशाली में हुई
3. नंद वंश (लगभग 345–322 ई.पू.)
संस्थापक - महापद्मनंद
उपनाम - पुराणों में “अपरो परशुराम” (कारण: क्षत्रिय शासकों का व्यापक विनाश)
अत्यंत शक्तिशाली केंद्रीय शासन (विशाल और संगठित सेना
अत्यधिक कर वसूली (कर प्रणाली कड़ी)
राजधानी - पाटलिपुत्र
प्रमुख शासक महापद्मनंद – सबसे शक्तिशाली शासक
धनानंद – अंतिम नंद शासक
इसके बाद चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य वंश की स्थापना की।
महाजनपद काल और मगध के वंशों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
Q.1 16 महाजनपदों का उल्लेख किस बौद्ध ग्रंथ में मिलता है? – अंगुत्तर निकाय।
Q.2 जैन ग्रंथ किसमें 16 महाजनपदों का उल्लेख है? – भगवती सूत्र।
Q.3 16 महाजनपदों में सबसे शक्तिशाली कौन सा था? – मगध।
Q.4 मगध की प्रारंभिक राजधानी क्या थी? – राजगृह (गिरिव्रज)।
Q.5 दक्षिण भारत में स्थित एकमात्र महाजनपद कौन सा था? – अश्मक।
Q.6 भारत के बाहर स्थित महाजनपद कौन-कौन से थे? – गांधार और कंबोज।
Q.7 उत्तरी पांचाल की राजधानी क्या थी? – अहिच्छत्र।
Q.8 दक्षिणी पांचाल की राजधानी क्या थी? – काम्पिल्य।
Q.9 शूरसेन महाजनपद की राजधानी क्या थी? – मथुरा।
Q.10 कुरु महाजनपद की राजधानी क्या थी? – इंद्रप्रस्थ।
Q.11 गांधार की राजधानी क्या थी? – तक्षशिला।
Q.12 अंग महाजनपद की राजधानी क्या थी? – चंपा।
Q.13 काशी महाजनपद की राजधानी क्या थी? – वाराणसी।
Q.14 कोसल महाजनपद की राजधानी क्या थी? – श्रावस्ती।
Q.15 अवंती महाजनपद की दो राजधानियाँ कौन-सी थीं? – उज्जैनी और माहिष्मति।
Q.16 वत्स महाजनपद की राजधानी क्या थी? – कौशाम्बी।
Q.17 वज्जि संघ की राजधानी क्या थी? – वैशाली।
Q.18 मल्ल महाजनपद की राजधानियाँ कौन-सी थीं? – कुशीनारा और पावा।
Q.19 मत्स्य महाजनपद की राजधानी क्या थी? – विराटनगर।
Q.20 अश्मक महाजनपद की राजधानी क्या थी? – पोतन (पैठण)।
Q.21 मगध का प्रथम शक्तिशाली राजवंश कौन सा था? – हर्यक वंश।
Q.22 हर्यक वंश का संस्थापक कौन था? – बिंबिसार।
Q.23 बिंबिसार ने राज्य विस्तार किस माध्यम से किया? – वैवाहिक संबंधों द्वारा।
Q.24 बिंबिसार किस-किस के समकालीन थे? – गौतम बुद्ध और महावीर स्वामी।
Q.25 बिंबिसार की मृत्यु किसने करवाई? – उसके पुत्र अजातशत्रु ने।
Q.26 हर्यक वंश का सबसे शक्तिशाली शासक कौन था? – अजातशत्रु।
Q.27 अजातशत्रु का उपनाम क्या था? – कुणिक।
Q.28 अजातशत्रु ने किस संघ को पराजित किया? – वज्जि (लिच्छवि) संघ।
Q.29 अजातशत्रु ने युद्ध में कौन-सी नई तकनीकें अपनाईं? – महाशिलाकंटक और रथमूसल।
Q.30 प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ और किसके समय हुई? – राजगृह में, अजातशत्रु के समय।
Q.31 पाटलिपुत्र की स्थापना किसने की? – उदायिन ने।
Q.32 पाटलिपुत्र की स्थापना किन नदियों के संगम पर हुई? – गंगा और सोन।
Q.33 शिशुनाग वंश का संस्थापक कौन था? – शिशुनाग।
Q.34 शिशुनाग ने किस महाजनपद को मगध में मिलाया? – अवंती।
Q.35 द्वितीय बौद्ध संगीति किसके समय हुई? – कालाशोक के समय।
Q.36 द्वितीय बौद्ध संगीति कहाँ हुई थी? – वैशाली में।
Q.37 नंद वंश का संस्थापक कौन था? – महापद्मनंद।
Q.38 महापद्मनंद को पुराणों में किस नाम से जाना गया? – अपरो परशुराम।
Q.39 नंद वंश की राजधानी क्या थी? – पाटलिपुत्र।
Q.40 नंद वंश की सबसे बड़ी विशेषता क्या थी? – विशाल और संगठित सेना।
Q.41 नंद वंश की कर व्यवस्था कैसी थी? – अत्यंत कठोर।
Q.42 नंद वंश का अंतिम शासक कौन था? – धनानंद।
Q.43 नंद वंश के बाद किसने सत्ता संभाली? – चंद्रगुप्त मौर्य।
Q.44 तक्षशिला किसके लिए प्रसिद्ध थी? – शिक्षा, व्यापार और शिल्प कला के लिए।
Q.45 काशी महाजनपद किस वस्तु के लिए प्रसिद्ध था? – सूती एवं रेशमी वस्त्रों के लिए।
Q.46 उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था? – अवंतिका।
Q.47 महिष्मति नगर किस महाजनपद में था? – अवंती।
Q.48 मथुरा महाजनपद काल में किसकी राजधानी था? – शूरसेन की।
Q.49 अंगुत्तर निकाय किस धर्म से संबंधित ग्रंथ है? – बौद्ध धर्म।
Q.50 उदयन–वासदत्ता की दंतकथा किस नगर से संबंधित है? – कौशाम्बी
इस प्रकार महाजनपद काल न केवल प्राचीन भारत की राजनीतिक संरचना को समझने में सहायक है, बल्कि यह UPSC, SSC, रेलवे एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और स्कोरिंग टॉपिक भी है।
ऐसी ही महत्वपूर्ण GK और इतिहास से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग को Follow / Subscribe ज़रूर करें। अगर आप किसी भी Competitive Exams (UPSC, SSC, Railway, State Exams) की तैयारी कर रहे हैं तो हमारे ब्लॉग को Follow करना न भूलें।
PDF Notes, MCQ और Daily GK अपडेट्स के लिए हमें
👉 Telegram Channel से जुड़ें
👉 WhatsApp Updates Follow करें
👉 YouTube पर Subscribe करें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें