UPSC Polity लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UPSC Polity लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 11 जनवरी 2022

राज्य के नीति निर्देशक तत्व

भारतीय संविधान भाग - 4

राज्य के नीति निदेशक तत्व :MCQ

राज्य के नीति निदेशक तत्वों से संबंधित प्रश्न आपके सभी कॉम्पटेटिव एग्जाम में पूछे जाते हैं। चाहे वह SSC (CGL or CHSL) || Group D || RRB || NTPC || UP Lekhapal || Up police || TET || PET या फिर UPSC और स्टेट PCS का हो, आपके सभी एग्जाम्स में इनमें से प्रशन पूछे ही जाते हैं। इसलिए इन सभी प्रश्नों को अच्छे से पढ़ें और याद कर लें।

भारत की नागरिकता और नागरिकता अधिनियम 1955

मौलिक अधिकार MCQ


 Q.1 भारतीय संविधान में "नीति निदेशक तत्व" कहां से लिए गए हैं ?

A. इंग्लैंड

B. आयरलैंड

C. अमेरिका 

D. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर - B

Q.2 राज्य के नीति निदेशक तत्वों का उल्लेख भारतीय संविधान के किस भाग में है ?

A. भाग 2

B. भाग 3

C. भाग 4

D. भाग 4A

उत्तर - C

Q.3 भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का वर्णन है ?

A. अनुच्छेद 35-40

B. अनुच्छेद 36-51

C. अनुच्छेद 36-45

D. अनुच्छेद 41-51

उत्तर - B

Q.4 राज्य के नीति निदेशक तत्व में निम्नलिखित में से किस प्रकार के सिद्धांत अंतर्निहित हैं ?

A. आर्थिक सिद्धांत

B. राजनैतिक सिद्धांत

C. प्रशासनिक सिद्धांत

D. उपर्युक्त सभी

उत्तर - D

Q.5 भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों को शामिल करने के पीछे मुख्य उद्देश्य क्या है ?

A. कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना

B. धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना करना

C. सरकार के निरंकुश कार्यों पर नियंत्रण करना

D. नागरिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करना

उत्तर - A

Q.6 भारतीय संविधान का कौन सा अंग समाजवादी व्यवस्था स्थापित करने की प्रेरणा देता है ?

A. मूल अधिकार

B. मूल कर्तव्य

C. राज्य के नीति निदेशक तत्व

D. नागरिकता

उत्तर - C

Q.7 मूल अधिकार और राज्य के नीति निदेशक तत्वों में मुख्य अंतर क्या है ?

A.राज्य के नीति निदेशक तत्व बंधक हैं जबकि मौलिक        अधिकार नहीं।

B. राज्य के नीति निदेशक तत्व वाद योग्य हैं जबकि               मौलिक अधिकार नहीं।

C. मूल अधिकार वाद योग्य हैं जबकि राज्य के नीति               निदेशक तत्व नहीं।

D. उपरोक्त सभी

उत्तर - C

Q.8 एक कल्याणकारी राज्य के निदेशक निम्नलिखित में से किस में वर्णित होते हैं ?

A. राज्य के नीति निदेशक तत्व में

B. मौलिक अधिकारों में

C. नागरिकता में

D. उपर्युक्त सभी में

उत्तर - A

Q.9 "समान कार्य के लिए समान वेतन" की बात निम्नलिखित में से किस में कही गई है ?

A. मौलिक अधिकारों में

B. मौलिक कर्तव्यों में

C. आर्थिक अधिकार में

D. राज्य के नीति निदेशक तत्वों 

उत्तर - D

राज्य के नीति निदेशक तत्व वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Q.10 भारतीय संविधान का कौन सा अंग भारत के नागरिकों को आर्थिक न्याय प्रदान करने का संकेत            देता है?

A. मौलिक अधिकार

B. मौलिक कर्तव्य

C. आर्थिक अधिकार

D. राज्य के नीति निदेशक तत्व

उत्तर - D

Q.11 निम्नलिखित में से राज्य के नीति निदेशक तत्वों में क्या शामिल है, जो मूल अधिकारों में नहीं है ?

A. अस्पृश्यता का उन्मूलन

B. आने जाने की स्वतंत्रता

C. कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देना

D. धर्म की स्वतंत्रता

उत्तर - C

Q.12 निम्नलिखित में से किस नीति निदेशक सिद्धांत को गांधीवादी सिद्धांत कहा गया है ?

A. श्रमिकों और बच्चों का संरक्षण

B. स्वशासन के प्रभावी एकलों के रूप में ग्राम पंचायतों         का संगठन

C. पुरुषों एवं महिलाओं के लिए समान अधिकार

D. कार्यपालिका को न्यायपालिका से पृथक करना

उत्तर - B

Q.13 राज्य के नीति निदेशक तत्वों का महत्व निम्नलिखित में से किसके लिए है ?

A. नागरिकों के लिए

B. राज्य के लिए

C. समाज के लिए

D. संघ के लिए

उत्तर - B

Q.14 भारत के किस राज्य में समान नागरिक संहिता लागू है ?

A. मेघालय

B. केरल

C. हरियाणा

D. गोवा

उत्तर - D

Q.15 राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के अनुसार किस आयु तक के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा देने की आशा की जाती है ?

A. 12 वर्ष

B. 14 वर्ष

C. 16 वर्ष

D. 18 वर्ष

उत्तर - B

Q.16 भारतीय संविधान के अंतर्गत कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किस अनुच्छेद में वर्णित है ?

A. अनुच्छेद 38

B. अनुच्छेद 39

C. अनुच्छेद 41

D. अनुच्छेद 45

उत्तर - A

Q.17 भारत के हर नागरिक को "समान न्याय और निशुल्क विधि (कानून) सहायता" का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है ?

A. अनुच्छेद 35

B. अनुच्छेद 39 A

C. अनुच्छेद 40

D. अनुच्छेद 44

उत्तर - B

Q.18 भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य सरकारों को ग्राम पंचायतों को संगठित करने का निर्देश देता है ?

A. अनुच्छेद 39

B. अनुच्छेद 40

C. अनुच्छेद 43

D. अनुच्छेद 44

उत्तर - B

Q.19 भारतीय नागरिकों के लिए एक समान सिविल  संहिता प्राप्त करने की बात किस अनुच्छेद में कही गई है ?

A. अनुच्छेद 41

B. अनुच्छेद 43

C. अनुच्छेद 44

D. अनुच्छेद 48

उत्तर - C

Q.20 संविधान के किस अनुच्छेद में न्यायपालिका कोकार्यपालिका से पृथक करने का उल्लेख है ?

A. अनुच्छेद 43

B. अनुच्छेद 45

C. अनुच्छेद 50

D. अनुच्छेद 51

उत्तर - C

Q.21 भारतीय संविधान के अंतर्गत राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों के किस अनुच्छेद में "अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा" के रखरखाव निहित हैं ?

A. अनुच्छेद 41

B. अनुच्छेद 45

C. अनुच्छेद 49

D. अनुच्छेद 51

उत्तर - D

Q.22 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में दुर्बल वर्गों (SC और ST) को शिक्षा और अर्थ संबंधी हितों की सुरक्षा की बात कही गई है ?

A. अनुच्छेद 43

B. अनुच्छेद 45

C. अनुच्छेद 46

D. अनुच्छेद 51

उत्तर - C

Q.23 शराबबंदी संविधान की किस धारा में निहित है ?

A. धारा 41

B. धारा 43

C. धारा 44

D. धारा 47

उत्तर - D

भारत की नागरिकता और नागरिकता अधिनियम 1955

मौलिक अधिकार MCQ

General knowledge MCQ Question

 अगर आप प्रतिदिन ऐसे ही नोट्स और प्रश्न पढ़ना चाहते हैं, तो आप हमें जरूर फॉलो कर लीजिए। क्योंकि हम प्रतिदिन General Knowledge, General Science And Important Current Affairs or General Awareness से संबंधित जानकारी आपको देते रहेंगे। 



शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

मौलिक अधिकार (Fundamental Rights) – संविधान भाग 3 के 40 महत्वपूर्ण प्रश्न | SSC, UPSC, State PCS

मौलिक अधिकार भारतीय संविधान का वह महत्वपूर्ण भाग हैं, जो नागरिकों की स्वतंत्रता, समानता तथा सम्मान की रक्षा करते हैं। इन अधिकारों का उल्लेख भारतीय संविधान के भाग 3 (अनुच्छेद 12 से 35) में किया गया है। मौलिक अधिकारों का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति की स्वतंत्रता की सुरक्षा, कानून के समक्ष समानता तथा सामाजिक न्याय की स्थापना करना है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संवैधानिक उपचारों के अधिकार (अनुच्छेद 32) को संविधान का हृदय और आत्मा कहा है। इस पोस्ट में मौलिक अधिकारों के प्रकार, संबंधित अनुच्छेद तथा SSC, UPSC, State PCS, Railway और अन्य
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर प्रस्तुत किए गए हैं।

मौलिक अधिकार संबंधित वस्तुनिष्ठ  प्रश्न

भारत का संविधान हमें 6 मौलिक अधिकार प्रदान करता है। जो कि निम्नलिखित हैं।

1. समता का अधिकार (अनुच्छेद 14-18)

2. स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19-22)

3. शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23-24)

4.धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25-28)

5. संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29-30) 

6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32)


आपके मौलिक अधिकारों से संबंधित प्रश्न हर कॉम्पटेटिव एग्जाम में पूछे जाते हैं।इसलिए सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक और कुशलतापूर्वक पढ़ें।



राज्य के नीति निर्देशक तत्व : वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ)


Q.1 निम्नलिखित में से किस अधिकार को डॉक्टर  भीमराव अंबेडकर ने संविधान का हृदय और आत्मा बताया है ?

A. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

B. संपत्ति का अधिकार

C. समानता का अधिकार

D. संवैधानिक उपचारों का अधिकार

उत्तर - D

Q.2 भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा गया है ?

A. धार्मिक स्वतंत्रता

B. समानता 

C. संवैधानिक उपचार

D. प्रस्तावना

उत्तर - D

Q.3 मूलभूत अधिकारों का प्रमुख उद्देश्य क्या है ?

A. समाज के समाजवादी ढांचे को बढ़ावा देना

B. व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना

C. न्यायपालिका की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना

D. उपरोक्त सभी की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना

उत्तर - B 

Q.4 निम्नलिखित में से कौन सा मूलभूत अधिकार नहीं            है ?

A.समानता का अधिकार 

B. संपत्ति का अधिकार 

C. शोषण के विरुद्ध अधिकार 

D. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

उत्तर - B

Q.5 अनुच्छेद 14 में "कानून की समानता का अधिकार" किस देश से लिया गया है ?

A. अमेरिका 

B. ब्रिटेन

C. रूस

D. कनाडा

उत्तर - B


Q.6 भारत के संविधान के अंतर्गत अब कितने मौलिक अधिकारों की गारंटी दी गई है ?

A. 5

B. 6 

C. 7 

D. 8

उत्तर - B


Q.7 मौलिक अधिकारों में संशोधन करने के लिए कौन सक्षम है ?

A. राष्ट्रपति

B. प्रधानमंत्री

C. चुनाव आयोग

D. संसद

उत्तर - D

Q.8 भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों को शामिल करने के पीछे मुख्य उद्देश्य क्या है ?

A. कल्याणकारी राज्य की स्थापना

B. धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना

C. सरकार के निरंकुश कार्यों पर नियंत्रण रखना

D. लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान कराना

उत्तर - A

Q.9 नागरिकों के लिए एक समान सिविल संहिता किस अनुच्छेद में है ?

A. 41

B. 44

C. 51

D. 53

उत्तर - B

Q.10 संविधान का कौन सा भाग लोक कल्याणकारी राज्य के विचार का उल्लेख करता है ?

A. भाग - 2

B. भाग - 3

C. भाग - 4

D. भाग - 7

उत्तर - C


Q.11 नौकरी में समान अवसर का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में है ?

A. अनुच्छेद 13

B. अनुच्छेद 16

C. अनुच्छेद 17

D. अनुच्छेद 23

उत्तर - B

Q.12 भारतीय संविधान के मूल अधिकार किस देश के संविधान से लिए गए हैं?

A. अमेरिका

B. आयरलैंड

C. ऑस्ट्रेलिया

D. रूस

उत्तर - A

Q.13 भारतीय संविधान में नीति निदेशक तत्वों को किस देश के संविधान से लिया गया है ?

A. इंग्लैंड

B. आयरलैंड

C. अमेरिका

D. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर - B

Q.14 भारत का संविधान हमें निम्नलिखित में से किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है ?

A. एकल नागरिकता

B. दोहरी नागरिकता

C. बहुल नागरिकता

D. नागरिकता से संबंधित कोई प्रावधान नहीं

उत्तर - A

Q.15 भारत में नागरिकता प्राप्त करने का नियम कौन बनाता है ?

A. संसद

B. राष्ट्रपति

C. प्रधानमंत्री

D. मुख्य चुनाव आयुक्त

उत्तर - A (अनुच्छेद 11 में) 


Q.16  मूल कर्तव्यों का वर्णन संविधान के किस अनुच्छेद में है ?

A. अनुच्छेद 51

B. अनुच्छेद 51A

C. अनुच्छेद 51B

D. अनुच्छेद 51D

उत्तर - B

Q.17 सरकार का चौथा स्तंभ किसे कहा गया है ?

A. मीडिया

B. कार्यपालिका

C. विधायपालिका 

D. न्यायपालिका

उत्तर - A

Q.18 निम्नलिखित में से कौन सा अधिकार राजनीतिक अधिकारों की श्रेणी में आता है ?

A. निर्वाचित होने का अधिकार

B. जीवन का अधिकार

C. शिक्षा का अधिकार

D. संघ बनाने का अधिकार

उत्तर - A

Q.19 अस्पृश्यता का अंत संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किया गया है ?

A. 15 वे

B. 16 वे

C. 17 वे

D. 21 वे

उत्तर - C

Q.20 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में समान न्याय एवं निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान है ?

A. अनुच्छेद 30

B. अनुच्छेद 25

C. अनुच्छेद 33B

D. अनुच्छेद 39A 

उत्तर - D

Q.21 मूल अधिकारों को सर्वप्रथम किस देश में संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई ?

A. रूस

B. ब्रिटेन

C. अमेरिका

D. ऑस्ट्रेलिया

उत्तर - C

Q.22 भारतीय नागरिकों के मूल अधिकारों का वर्णन संविधान के किन अनुच्छेदों में है ?

A. अनुच्छेद 5 - 11

B. अनुच्छेद 12 - 35

C. अनुच्छेद 17 - 35

D. अनुच्छेद 22 - 51

उत्तर - B

Q.23 भारतीय संविधान के भाग 3 में कुल कितने अनुच्छेद में मूल अधिकारों का वर्णन है ?

A. 12

B. 15

C. 22

D. 24

उत्तर - D

Q.24 मौलिक अधिकारों को लागू करने का दायित्व किसका है ?

A. उच्च न्यायालय

B. उच्चतम न्यायालय

C. उपरोक्त दोनों

D. भारत के मुख्य न्यायाधीश को

उत्तर - C

Q.25 मौलिक अधिकारों को निलंबित (Suspension) करने का अधिकार किसको है ?

A. उच्च न्यायालय

B. सर्वोच्च न्यायालय

C. राष्ट्रपति

D. मंत्रिमंडल

उत्तर - C ( अनुच्छेद - 358 - 359)

Q.26 मौलिक अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबंध लगाने का अधिकार किसको है ?

A. उच्च न्यायालय

B. सर्वोच्च न्यायालय

C. राष्ट्रपति

D. संसद

उत्तर - D

Q.27 भारतीय संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक कौन है ?

A. विधायिका

B. कार्यपालिका

C. न्यायपालिका

D. मंत्रिमंडल

उत्तर - C (अनुच्छेद - 32 व 226 में वर्णित)

Q.28 स्वतंत्रता के मूल अधिकार से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 19 के अंतर्गत कितने प्रकार की स्वतंत्रता दी गई है ?

A. 3

B. 5

C. 6

D. 7

उत्तर - C

Q.29 स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है ?

A. 17 - 22 

B. 19 - 22

C. 21 -22

D. 21 - 25

उत्तर - B

Q.30 प्रेस की स्वतंत्रता किस अधिकार में निहित है ?

A. भाषण की स्वतंत्रता

B. नियमों के समान संरक्षण

C. संघ निर्माण की स्वतंत्रता

D. कार्य और सामग्री सुरक्षा

उत्तर - A

Q.31 इनमें से कौन-सा एक मौलिक अधिकार नहीं है ?

A. बोलने का अधिकार

B. हड़ताल पर जाने का अधिकार

C. व्यवसाय का अधिकार

D. धर्म का अधिकार

उत्तर - B

Q.32 भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है ?

A. अनुच्छेद 15

B. अनुच्छेद 17

C. अनुच्छेद 19

D. अनुच्छेद 21

उत्तर - D

Q.33 भारत के किन अनुच्छेदों में शोषण के विरुद्ध अधिकार वर्णित है ?

A. 17 - 22 

B. 19 - 22

C. 21 -22

D. 23 - 24 

उत्तर - D

Q.34 मौलिक अधिकारों के अंतर्गत कौन सा अनुच्छेद बच्चों के शोषण से संबंधित है ?

A. अनुच्छेद 21

B. अनुच्छेद 24

C. अनुच्छेद 27

D. अनुच्छेद 28

उत्तर - B

Q.35 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसी भी व्यक्ति को कितने समय के अंदर मजिस्ट्रेट के सामने उपस्थित करना अनिवार्य है ?

A. 12 घंटे

B. 18 घंटे

C. 24 घंटे

D. 48 घंटे

उत्तर - C

Q.36 धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है ?

A. 17 - 22 

B. 19 - 22

C. 21 -28

D. 25 - 30

उत्तर - D

Q.37 भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद अल्पसंख्यकों को अपने मनपसंद शिक्षण संस्थानों को स्थापित तथा संचालित करने का अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है ?

A. अनुच्छेद 21

B. अनुच्छेद 24

C. अनुच्छेद 27

D. अनुच्छेद 30

उत्तर - D

Q.38 धार्मिक स्वतंत्रता से संबंधित अधिकार कौन सा है ?

A. अनुच्छेद 31

B. अनुच्छेद 32

C. अनुच्छेद 27

D. अनुच्छेद 25

उत्तर - D

Q.39 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संवैधानिक उपचारों का अधिकार निहित है ?

 A. अनुच्छेद 21

B. अनुच्छेद 24

C. अनुच्छेद 32

D. अनुच्छेद 35

उत्तर - C

Q.40 किस वाद ने संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन का अधिकार दिया ?

A. केशवानंद भारती वाद 

B. राज नारायण बनाम इंदिरा गांधी वाद

C. गोलकनाथ वाद

D. सज्जन कुमार वाद

उत्तर - A

भारत की नागरिकता और नागरिकता अधिनियम 1955


General knowledge MCQ Question

 अगर आप प्रतिदिन ऐसे ही नोट्स और प्रश्न पढ़ना चाहते हैं, तो आप हमें जरूर फॉलो कर लीजिए। क्योंकि हम प्रतिदिन General Knowledge, General Science And Important Current Affairs or General Awareness से संबंधित जानकारी आपको देते रहेंगे।

धन्यवाद

प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस | Important National & International Days GK

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस सामान्य ज्ञान (GK) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिससे SSC, UPSC, UPPSC, Railway, Police, NDA, CDS जैसी ...