बौद्ध धर्म
गौतम बुद्ध : जन्म, माता पिता और पालन पोषण
महात्मा गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई.पू. में कपिलवस्तु के निकट लुंबनी (Lumbani) में हुआ था। उस समय कपिलवस्तु में शाक्यों का शासन था। बुद्ध के पिता का नाम शुद्धोधन और माता का नाम महामाया था। इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था।मा की मृत्यु के बाद इनकी मौसी प्रजापति गौतमी ने इनका पालन पोषण किया। इनका विवाह यशोधरा से हुआ। 29 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने ग्रह त्याग कर दिया तथा सत्य और ज्ञान की खोज में निकल पड़े। इनके गुरु का नाम आलार कलाम था, जिनसे बुद्ध ने शिक्षा ली।
बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति
निरंजना ( फल्गु ) नदी के तट पर उरुवेला (बोधगया) में बुध को एक पीपल (बोधि वृक्ष) के वृक्ष के नीचे सत्य तथा ज्ञान की प्राप्ति हुई। जिसके बाद से वो बुद्ध कहलाए।
गौतम बुद्ध का पहला उपदेश
महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया, जो कि धर्मचक्रप्रवर्तन कहलाता है।
गौतम बुद्ध की मृत्यु
483 ई.पू. में 80 वर्ष की उम्र में मल्ल गणराज्य की राजधानी कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की मृत्यु हो गई। इसे महापरिनिर्वाण कहा जाता है।
बौद्ध दर्शन तथा सिद्धांत
बौद्ध धर्म के सिद्धांत मुख्यत चार सत्यों पर आधारित हैं:
1. दुख है। (दुःख सत्य)
2. दुख का कारण है। (समुदय सत्य)
3. दुख का निदान (निरोध सत्य)
4. दुख के निदान के उपाय (मार्ग सत्य)
बौद्ध धर्म में ईश्वर को नहीं माना गया है। बुद्ध ने नैतिकता और कर्म के सिद्धांत पर बल दिया है। बुध ने अपने ज्ञान में सत्य और अहिंसा को प्राथमिकता दी है। बौद्ध धर्म पूरी तरह अनीश्वरवादी है।
बौद्ध धर्म में त्रिरत्न:- बुद्ध, धम्म, और संघ.
बौद्ध संगितिया
बौद्ध धर्म की चार संगीति
संगीति समय स्थान शासक अध्यक्ष
प्रथम 483 ई.पू. राजगृह अजातशत्रु महाकाश्यप
द्वितीय 383 ई.पू. वैशाली कलाशोक सब्बकामि
तृतीय 250 ई.पू. पाटलिपुत्र अशोक मेगलिपुत्र तिस्स
चतुर्थ 72 ई.पू. कुंडलवन कनिष्क वसुमित्र
बौद्ध ग्रंथ
अधिकांश बौद्ध धर्म ग्रंथों की रचना "पालि" भाषा में की गई है।
बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ " त्रिपिटक" है।
दीपवंश तथा महावंश में बौद्ध दर्शन तथा सिद्धांतो की चर्चा मिलती है।
बौद्ध धर्म की संपूर्ण प्रवृत्तियां सुत्त, विनय और अभिधम्म पिटक में अंतर्निहित हैं।
. सुत्तपिटक - इसमें बौद्ध धर्म के सिद्धांतों का उल्लेख है।
. विनय पिटक - इसमें बौद्ध संघ के नियमों की व्याख्या है।
. अभिधम्म पिटक - इसमें बौद्ध दर्शन पर प्रकाश डाला गया है।
बौद्ध संप्रदाय : हीनयान और महायान
बौद्ध की मृत्यु के बाद बौद्ध धर्म केई संप्रदायों में बंट गया जिनमें हीनयान और महायान सबसे प्रमुख संप्रदाय थे। इसके बाद बौद्ध धर्म में तांत्रिक विचारधारा ने भी जन्म लिया और एक नए संप्रदाय " वज्रयान " का उदय हुआ।
बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
1. गौतम बुद्ध : जन्म, माता-पिता, पालन-पोषण व मृत्यु
Q.1 गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ? – 563 ई.पू.
Q.2 गौतम बुद्ध का जन्म स्थान क्या था? – लुंबिनी (नेपाल)
Q.3 गौतम बुद्ध के पिता का नाम क्या था? – शुद्धोधन
Q.4 गौतम बुद्ध की माता का नाम क्या था? – महामाया
Q.5 गौतम बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई? – कुशीनगर (महापरिनिर्वाण)
2. बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति व पहला उपदेश
Q.6 गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई? – बोधगया
Q.7 बुद्ध को ज्ञान किस वृक्ष के नीचे प्राप्त हुआ? – पीपल (बोधि वृक्ष)
Q.8 बुद्ध को ज्ञान किस आयु में प्राप्त हुआ? – 35 वर्ष
Q.9 बुद्ध का पहला उपदेश कहाँ दिया गया? – सारनाथ
Q.10 बुद्ध के प्रथम उपदेश को क्या कहा जाता है? – धर्मचक्र प्रवर्तन
3. बौद्ध दर्शन एवं सिद्धांत
Q.11 बौद्ध धर्म का मूल सिद्धांत क्या है? – चार आर्य सत्य
Q.12 दुःख निरोध का मार्ग क्या कहलाता है? – अष्टांगिक मार्ग
Q.13 बौद्ध दर्शन का अंतिम लक्ष्य क्या है? – निर्वाण
Q.14 बुद्ध ने किस सिद्धांत को अस्वीकार किया? – आत्मा की स्थायित्व अवधारणा
Q.15 बौद्ध दर्शन किस मार्ग पर बल देता है? – मध्यम मार्ग
4. बौद्ध संगीति (Buddhist Councils)
Q.16 प्रथम बौद्ध संगीति कहाँ हुई? – राजगृह
Q.17 द्वितीय बौद्ध संगीति कहाँ हुई? – वैशाली
Q.18 तृतीय बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में हुई? – अशोक
Q.19 चतुर्थ बौद्ध संगीति कहाँ हुई? – कुंडलवन (कश्मीर)
Q.20 चतुर्थ बौद्ध संगीति किस शासक के समय हुई? – कनिष्क
5. बौद्ध ग्रंथ
Q.21 बौद्ध धर्म का पवित्र ग्रंथ क्या है? – त्रिपिटक
Q.22 विनय पिटक किससे संबंधित है? – संघ अनुशासन
Q.23 सुत्त पिटक किससे संबंधित है? – बुद्ध के उपदेश
Q.24 अभिधम्म पिटक किससे संबंधित है? – दार्शनिक विवेचना
Q.25 बौद्ध ग्रंथों की भाषा क्या है? – पालि
6. बौद्ध संप्रदाय : हीनयान व महायान
Q.26 हीनयान संप्रदाय का आदर्श कौन है? – अरहंत
Q.27 महायान संप्रदाय का आदर्श कौन है? – बोधिसत्व
Q.28 बुद्ध को देव रूप में किस संप्रदाय ने माना? – महायान
Q.29 बुद्ध को मानव रूप में किस संप्रदाय ने माना? – हीनयान
Q.30 महायान संप्रदाय में मूर्ति पूजा का स्वरूप कैसा है? – स्वीकार्य
Q.1 बौद्ध धर्म का संस्थापक किसे मना जाता है - गौतम बुद्ध
Q.2 गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था - 563 ईसवी पूर्व
Q.3 गौतम बुद्ध का जन्म स्थल था - लुम्बिनी
Q.4 बौद्धों का सबसे पवित्र ग्रंथ कौन सा है - त्रिपिटक
Q.5 बुद्ध शब्द का क्या अर्थ है - एक ज्ञान सम्पन्न व्यक्ति
Q.6 बौद्ध शिक्षा का वर्णन हमें किस ग्रंथ में मिलता है - त्रिपिटक
Q.7 गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षु संघ की स्थापना कहां की गई - वैशाली में
Q.8 बुद्ध का समकालीन कौन था - कन्फयुशियस
Q.9 बुद्ध ने किस स्थान पर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था - कुशीनगर
Q.10 बुद्ध की मृत्यु के बाद प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की - महाकस्सप
Q.11 किस नगर में प्रथम बौद्ध संगीति आयोजित की गई थी - राजगृह
Q.12 कनिष्क के शासन काल में चतुर्थ बौद्ध संगीति सभा किस नगर में
आयोजित की गई थी - कुण्डलवन, (कश्मीर)
Q.13 तृतीय बौद्ध संगीति कहां आयोजित हुई - पाटलिपुत्र में
Q.14 गौतम बुद्ध का गुरु कौन था - अलार कलाम
Q.15 भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहां स्थित है - सांची
Q.16 बौद्ध शिक्षा का केंद्र कौन सा था - विक्रमशिला
Q.17 बौद्ध ग्रंथ ‘ पिटकों ‘ की रचना किस भाषा में की गई थी - पाली
Q.18 कश्मीर में कनिष्क के शासन काल में जो बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी उस की अध्यक्षता किसने की थी - वसुमित्र
Q.19 मठ मंदिर और स्तूप किस धर्म से संबंधित है - बौद्ध धर्म
Q.20 बौद्ध धर्म एवं जैन धर्म दोनों के उपदेश किसके शासनकाल में दिए गए थे - बिम्बिसार और अजातशत्रु
Q.21 गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था - सारनाथ में
Q.22 बौद्ध धर्म ग्रहण करने वाली पहली महिला कौन थी - महाप्रजापति गौतमी
Q.23 बोधगया कहां स्थित है - बिहार में
Q.24 जातक किसका ग्रंथ है - बौद्ध का
Q.25 सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्ति कहां हुई थी - बोधगया
Q.26 सारनाथ में बुद्ध का प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है - धर्मचक्रप्रवर्तन
Q.27 बौद्ध धर्म ने समाज के किन वर्गों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला - महिला और शूद्र
Q.28 बुद्ध के गृह त्याग का प्रतीक है - घोड़ा
Q.29 गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहां की गई थी - कपिलवस्तु में
Q.30 सर्वप्रथम शून्यवाद का प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का नाम है - नागार्जुन
Q.31 किस शासक के शासनकाल में नेपाल में बौद्ध धर्म का गमन हुआ था - अशोक
Q.32 सांची क्यों विख्यात है - सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप
Q.33 किस भाषा का ज्यादा प्रयोग बौद्धवाद के प्रचार के लिए किया गया - पाली
Q.34 किसे एशिया की रोशनी किसे कहा जाता है - गौतम बुद्ध को
Q.35 बुद्ध के जीवन की किस घटना को महाभिनिष्क्रमण के रूप में जाना जाता है - उनका गृह त्याग
Q.36 गौतम बुद्ध की माँ किस वंश से संबंधित थे - कोलिय वंश से
Q.37 किस राजा के एक अभिलेख से सूचना मिलती है कि शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था - अशोक
Q.38 महात्मा बुद्ध ने अपना पहला धर्म चक्र प्रवर्तन किस स्थान पर दिया था - सारनाथ में
Q.39 बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश दिए थे - श्रावस्ती में
Q.40 गौतम बुद्ध के गुरु का क्या नाम था - आलार कलाम
Q.41 जातक कथाएं किससे संबंधित मानी जाती हैं - बौद्ध धर्म से
Q.42 बुद्ध शब्द का क्या अर्थ है - एक ज्ञान सम्पन्न व्यक्ति
Q.43 गौतम बुद्ध द्वारा भिक्षु संघ की स्थापना कहां की गई - वैशाली में
Q.44 बुद्ध का समकालीन कौन था - कन्फयुशियस
यदि आप किसी भी Competitive Exams (SSC, UPSC, State PCS, UP Police Constable, Homeguard, Railway Group D की तैयारी कर रहे हैं, तो इस पोस्ट को सेव करें और अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। और Daily Update पाने के लिए हमें Follow जरूर करें।
Bhut accha lga
जवाब देंहटाएं