बुधवार, 3 मार्च 2021

भारत की मुख्य नदिया, उदगम स्थल,संगम और लंबाई


भारत की प्रमुख नदियों के उदगम स्थल, संगम और लंबाई

दोस्तो इस लेख में हम भारत की प्रमुख नदियों के बारे में पढ़ेंगे क्योंकि आपके किसी भी कंपटीटिव एग्जाम में इनमें से प्रशन पूछे जाते हैं। हम यहां भारत की प्रमुख नदियां कौन कौन सी हैं, और उनके उदगम स्थान कहां हैं जहां से वो निकलती हैं, उनके संगम या वो नदी कहां पर जाकर खत्म होती है किस सागर या किस महासागर में जाकर मिलती है। और उस नदी की लंबाई कितनी है, ये सब हम इस लेख में पढ़ेंगे। अगर आप किसी गवर्मेंट एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं, या फिर तैयारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको नदियों के बारे में जानकारी जरूर होना चाहिए। आप इन्हें अच्छे से पढ़ें और अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाएं। तो आइए शुरू करते हैं...

 भारत की प्रमुख नदियां 

1. गंगा नदी

उदगम स्थल - भागीरथी और अलकनंदा 

का संगम स्थल देवप्रयाग से

संगम/मुहाना - बंगाल की खाड़ी

लंबाई -  2525 km


2. सिंधु नदी

उदगम स्थल -  मानसरोवर झील के

 समीप स्थित सानोंख्वाब हिमनद से

संगम/मुहाना - अरब सागर

लंबाई - 2880 Km


3. ब्रह्मपुत्र नदी

उदगम स्थल - मानसरोवर झील के

 समीप स्थित चिमयुंगदुंग हिमानी से

संगम/मुहाना - बंगाल की खाड़ी

लंबाई - 2900 km


4. सतलज नदी

उदगम स्थल - मानसरोवर झील के 

समीप स्थित राकस ताल से

संगम/मुहाना - चिनाब नदी

लंबाई - 1050 km


5. रावी नदी

उदगम स्थल -  कांगड़ा जिले में

रोहतांग दर्रे के समीप से

संगम/मुहाना - चिनाब नदी

लंबाई - 720 km


6. व्यास नदी

उदगम स्थल -  रोहतांग दर्रे के समीप

 ताल से

संगम/मुहाना - सतलज नदी

लंबाई - 470 km


7. यमुना नदी

उदगम स्थल - बंदरपूंछ के पश्चिमी ढल 

पर स्थित यमनोत्री हिमानी से 

संगम/मुहाना - प्रयाग ( इलाहबाद ) में गंगा नदी में

लंबाई - 1375 km


8. चंबल नदी

उदगम स्थल -  मध्य प्रदेश में महू के 

समीप स्थित जनापाव पहाड़ी से

संगम/मुहाना - यमुना नदी

लंबाई - 1050 km


9. गंडक नदी

उदगम स्थल -  नेपाल 

संगम/मुहाना - गंगा नदी

लंबाई - 425 km


10. कोसी नदी

उदगम स्थल -  गोसाई धाम चोटी के उत्तर से 

संगम/मुहाना - गंगा नदी

लंबाई - 730 km


11. सोन नदी

उदगम स्थल - अमरकंटक की पहाड़ियों से  

संगम/मुहाना - गंगा 

लंबाई - 780 km


12. कृष्णा नदी

उदगम स्थल -  महाबलेश्वर के समीप

 पश्चिमी घाट पहाड़ से

संगम/मुहाना - बंगाल की खाड़ी

लंबाई - 1327 km


13. गोदावरी नदी

उदगम स्थल - नासिक जिला ( महाराष्ट्र ) 

के गांव त्रयंबक की पहाड़ी से 

संगम/मुहाना - बंगाल की खाड़ी

लंबाई - 1465 km


14. कावेरी नदी

उदगम स्थल - कर्नाटक के कुर्ग जिले की

 ब्रह्मगिरी की पहाड़ी से

संगम/मुहाना - बंगाल की खाड़ी

लंबाई - 805 km


15. महानदी

 उदगम स्थल -  छत्तीसगढ़ के रायपुर

 जिले में सिहावा श्रेणी के समीप से

संगम/मुहाना - कटक के समीप

 बंगाल की खाड़ी में

लंबाई - 858 km


16. नर्मदा नदी

उदगम स्थल - विधाचल पर्वत श्रेणियों 

में स्थित अमरकंटक नामक स्थान से  

संगम/मुहाना - खंभात की खाड़ी

लंबाई - 1057 km


17. ताप्ती नदी

उदगम स्थल - मध्य प्रदेश के बैतूल

 जिले के मुल्ताई नगर के पास से 

संगम/मुहाना - खंभात की खाड़ी

लंबाई - 724 km

तो दोस्तो आशा करता हूं आपको ये जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी। और आप ऐसी ही जानकारी आगे भी पढ़ना चाहेंगे। आप अपना कॉमेंट हमें शेयर कर सकते हैं। जिससे कि हम और मोटिवेट हो सकें।


शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

सिंधु घाटी सभ्यता/हड़प्पा सभ्यता महत्वपूर्ण प्रशन

 सिंधु घाटी सभ्यता/हड़प्पा सभ्यता के सभी महत्वपूर्ण प्रशन

दोस्तो सिंधु घाटी सभ्यता से हमेशा हर एग्जाम में प्रशन आते हैं, चाहे वे कोई SSC का एग्जाम हो या UPSC का या रेलवे का एग्जाम हो। तो दोस्तो आज हम आप लोगो के लिए ऐसे सभी महत्वपूर्ण और उपयोगी प्रशन लेकर आए हैं जो आपको किसी भी एग्जाम को पास करने में आपकी मदद करेंगे। हमने पुराने वर्षों के सभी प्रशन तथा ऐसे सभी प्रशन यहां रखे हैं जिनकी एग्जाम में आने की संभावना ज्यादा होती है। दोस्तो हमने बहुत ही आसान और सरल भाषा का प्रयोग करके ये प्रशन तैयार किए हैं, ताकि आप लोगों की समझ में और भी बेहतर तरीके से आ सकें। तो दोस्तो इन प्रशानो को ध्यानपूर्वक पढ़ें और याद करने की कोशिश करें। यहां हमने 50 महत्वपूर्ण प्रशन दिए हैं -


Q.1 हड़प्पा सभ्यता का समय काल कब से कब तक माना जाता है?

उत्तर - 2350 ई.पू. से 1750 ई.पू. तक

Q.2 हड़प्पा सभ्यता का पता कब और किसने लगाया?
उत्तर - 19 वीं सदी में अंग्रेजो ने

Q.3 हड़प्पा स्थल की खुदाई कब और किसने की?
उत्तर - सन 1921 में दयाराम साहनी ने

Q.4 हड़प्पा सभ्यता का क्षेत्र कितने किलोमीटर में फैला है?
उत्तर - 12,99,660 वर्ग किलोमीटर

Q.5 सिंधु सभ्यता शब्द का प्रयोग करने वाले पहले विद्वान कौन थे?
उत्तर - जॉन मार्शल

Q.6 हड़प्पा सभ्यता का संबंध किस युग से था ?
उत्तर - कांस्य युग

Q.7 सिंधु घाटी सभ्यता के लोग किसकी पूजा करते थे ?
उत्तर - पशुपति की

Q.8 सिंधु घाटी सभ्यता के लोग किस वृक्ष की पूजा करते थे ?
उत्तर - पीपल के वृक्ष की

Q.9 पाषाण युग से हड़प्पा संस्कृति के सांस्कृतिक प्रमाण कहां से मिले ?
उत्तर - मेहरगढ़ से

Q.10 कौन सी साइट सिंध के गार्डन के रूप में जानी जाती है ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो

Q.11 आदमी के साथ कुत्ते का कंकाल कहां पाया गया ?
उत्तर - बुर्जहोम

Q.12 सिंधु घाटी सभ्यता में ग्रेट बाथ किस स्थान पर पाया गया था ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो

Q.13 चावल की खेती के सबसे पुराने प्रमाण कहां मिले ?
उत्तर - कॉल्डिहवा में

Q.14 पंजाब में कौन सा सिंधु घाटी स्थल है ?
उत्तर - हड़प्पा

Q.15 सिंधु घाटी के लोगों की लिपि कौन सी थी ?
उत्तर - चित्रात्मक लिपि

Q.16 सिंधु घाटी सभ्यता में ग्रेट ग्रेनरी किस स्थान पर पाई गई ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो में

Q. 17 सिंधु घाटी सभ्यता में कौन सा बंदरगाह था ?
उत्तर - लोथल

Q.18 सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध बैल की मुहरें कहां से मिली ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो

Q.19 शतरंज के समान खेल का प्रमाण सिंधु घाटी सभ्यता में किस स्थान पर पाया गया ?
उत्तर - लोथल

Q.20  मोहनजो दारो शब्द का अर्थ क्या होता है ?
उत्तर - मृतकों का टीला

Q.21 सिंधु घाटी सभ्यता में घर बनाने के लिए किसका इस्तेमाल किया जाता था ?
उत्तर - ईंटों का

Q.22 हड़प्पा की किन जगहों से स्याही का पता चलता है ?
उत्तर - चन्हूदड़ो

Q.23 सिंधु घाटी सभ्यता के कौन से दो प्रसिद्ध शहर घग्गर नहीं के किनारे बसे हुए थे ?
उत्तर - कालीबंगन और बनवाली

Q.24 सिंधु घाटी सभ्यता का कौन सा स्थल दुनिया का सबसे पुराना " हल का मैदान क्षेत्र" माना जाता है?
उत्तर - कालीबंगन

Q.25 सिंधु घाटी सभ्यता को और किन नामो से जाना जाता है ?
उत्तर - हड़प्पा सभ्यता और सिंधु सरस्वती सभ्यता

Q.26 सिंधु घाटी सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहां मिले हैं ?
उतर - सुरकोटड़ा

Q.27 सिंधु घाटी स्थल कालीबंगन किस प्रदेश में है ?
उत्तर - राजस्थान में

Q.28 हड़प्पा काल की मुद्राओं को बनाने में मुख्य रूप से किस पदार्थ का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर - सेलखड़ी

Q.29 सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था ?
उत्तर - व्यापार 

Q.30 सिंधु घाटी सभ्यता के लोग मुख्यत क्या थे ?
उत्तर - शहरी

Q.31 हड़प्पा निवासी मुख्यत किस फसल का उत्पादन करते थे ?
उत्तर - कपास

Q.32 यह किस स्थान से पता चलता है कि सिंधु घाटी सभ्यता के लोग नाप तौल से परिचित थे ?
उत्तर - लोथल 

Q.33 हड़प्पा कालीन समाज किन वर्गो में विभक्त था?
उत्तर - विद्वान, योद्धा, व्यापारी और श्रमिक

Q.34 सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे उपयुक्त नाम क्या है ?
उत्तर - हड़प्पा सभ्यता

Q. 35 हड़प्पा सभ्यता के लोगों की सामाजिक पद्धति क्या थी ?
उत्तर - उचित समतावादी

Q.36 सिंधु घाटी सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था ?
उत्तर - त्रिभुजाकार

Q.37 हड़प्पा सभ्यता में हल से जोते खेतों का साक्ष्य कहां से मिलता है ?
उत्तर - कालीबंगा

Q.38 मोहनजोदड़ो कहां स्थित है ?
उत्तर - सिंध में

Q.39 सिंधु घाटी सभ्यता में वृहत स्नानागार कहां पाया गया ?
उत्तर - मोहनजोदड़ो में

Q.40 कौन सा हड़प्पा कालीन स्थल गुजरात में था ?
उत्तर - लोथल

Q.41 हड़प्पा सभ्यता का सबसे प्रचलित नाम क्या है?
  उत्तर - सिंधु घाटी की सभ्यता

Q.42 सैंधव स्थलों से प्राप्त (उत्खनन) मोहरों पर मुखतः किस जानवर का उत्कीर्ण हुआ है ?
उत्तर - बैल

Q.43 सिंधु घाटी सभ्यता मुख्य रूप से किस कारण के लिए जानी जाती है ?
उत्तर - अपने नगर नियोजन के लिए 

Q.44 सिंधु घाटी सभ्यता का कौन सा स्थान भारत में स्थित है ?
उत्तर - लोथल

Q.45 भारत में खोजा गया सबसे पुराना शहर कौन सा था ?
उत्तर - हड़प्पा

Q. 46 भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से मिलते हैं ?
उत्तर - हड़प्पा संस्कृति में

Q.47 मांडा किस नदी के किनारे था ?
उत्तर - चेबाव

Q.48 हड़प्पा कालीन स्थल रोपड़/ पंजाब किस नदी के किनारे था ?
उत्तर - सतलज

Q.49 हड़प्पा में एक उन्नत जल प्रबंधन प्रणाली का पता किस स्थान से पता चलता है ?
उत्तर - धौलावीरा में

Q.50 हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग किया जाता था ?
उत्तर - लाल

तो दोस्तो आशा करता हूं कि आपको ये प्रशन काफी जानकारी पूर्ण और उपयोगी लगे होंगें,,,
Thank you 🙏


General knowledge Questions MCQ In Hindi 2022 For SSC, Railway, Group D, Police

GK MCQ In Hindi General Knowledge In Hindi General Knowledge MCQ In Hindi सभी कॉम्पटेटिव एग्जाम के लिए जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण प्रशनोत्तर। ...